छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस और पूरी–जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सुविधा"


रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली दो ट्रनों का अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । 11754/11753 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन एवं 20813/20814 पूरी–जोधपुर-पूरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी जा रही है । अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 06 माह तक जारी रहेगी ।

दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 06.45 बजे पहुंचेगी तथा 06.47 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 26 नवम्बर, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 19.14 बजे पहुंचेगी तथा 19.16 बजे रवाना होगी ।

दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20813 पूरी–जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 10.05 बजे पहुंचेगी तथा 10.07 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 25 नवम्बर, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 15.02 बजे पहुंचेगी तथा 15.04 बजे रवाना होगी ।
 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image