छत्तीसगढ़ / रायपुर

"IND vs AUS: टी20 मुकाबले के लिए तैयारी और टिकटों की बिक्री शुरु, रायपुर में होगा मैच"

 


रायपुर: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले (IND VS AUS )भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबले के लिए तैयारी शुरु हो गई है। मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री इस हफ्ते यानि कल 24 नवंबर से ही शुरु होने की संभावना है। इसके अलावा मैच के लिए शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को संवारने का काम भी शुरु हो गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के लिए टिकट के दाम तय कर दिए हैं।

मैच को लेकर जानकारी साझा करते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट सघ के अध्यक्ष जुबिन शाह ने बताया कि कल 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री paytm से होगी। दर्शक पेमेंट प्रूफ दिखा कर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में खोले जाने वाले 6 काउंटर से ले सकेंगे। टिकट कीमत 25 हजार कार्प्रेट बॉक्स, बैमोंड 20 हजार और 15, 12 हजार होगा। इंडिया और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को संघ की टीम का मार्गदर्शन करेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

बता दे कि (IND VS AUS ) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मेचों की सीरीज 23 नंवबर से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का एक मैच नागपुर में होना था, लेकिन ​कुछ कारणों से नागपुर के बजाए अब ये मैच रायपुर में खेला जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार दोनों देशों के बीच ये मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा।

कितने रुपए की होगी एक टिकट

  • 1000 रुपए ( केवल स्टूडेंट्स के लिए)
  • अपर स्टैंड 3500 रुपए
  • लोअर स्टैंड 7500, 5000, 4000
  • सिल्वर 10000
  • गोल्ड 12500
  • प्लेटनियम 15000
  • कॉरपोरेट बॉक्स 25000

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image