छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है...


एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में 3.5 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है इसका अक्षय 73 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर है।

एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु 29 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट, जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है ।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है । 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image