छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

"माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के सभी जोन के अधिकारियों के साथ संरक्षा की समीक्षा की"

 

रायपुर/बिलासपुर : माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दिनांक 25 नवंबर 2023 को रेलवे बोर्ड के सदस्यों व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेलवे के सभी जोन एवं मंडलों व अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर भरतीय रेलवे में संरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की ।

बैठक में माननीय रेलमंत्री जी ने ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, रेलवे यार्ड के आधुनिकीकरण एवं संरक्षा तथा आपदा प्रबंधन टीम जैसे विभिन्न संरक्षा पहलुओं पर जोर दिया।

इसके साथ ही साथ उन्होंने पाक्षिक संरक्षा कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी दिशा-निर्देश दिये ।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारीगण इस बैठक से जुड़े रहे ।
 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image