"छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ मनाया गया संविधान दिवस: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संस्कृत कार्यक्रम"
रायपुर छत्तीसगढ़: विधि अध्यनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 25/11/2023 को संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव चौधरी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रिया राव, डॉ वेणुधर रौतिया एवं सभी अतिथि प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया, एवं इस वर्ष संविधान दिवस के कार्यक्रमो में विशेष तौर से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाया गया, जिसमे विधि की छात्रों द्वारा विभिन प्रकार के छत्तीसगढ़ी नृत्यों की कला को दर्शाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माननीय विभागाध्यक्ष द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ के किया गया जिसके पश्चात उन्होंने बच्चो को प्रेरित करने वाले अपने जीवन के अनुभव साझा किए, उसके पश्चात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रिया राव द्वारा संविधान की आवश्यकता और संविधान दिवस की महत्व का वर्णन किया गया, उसके बाद छत्तीसगढ़ी नृत्य, देशभक्ति गीत एवं सरगुजा जिले के सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हुआ, उसके पश्चात असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ वेणुधर रौतिया ने बच्चो को संविधान की विशेषता और उनसे मिलने वाले अधिकारों के बारे में अवगत कराया।