छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ चुनाव: मुख्यमंत्री का चेहरा तय होने से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा उच्चतम स्तर पर"


रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा तेज हो गई है राजनीतिक गलियारों में विश्लेषण शुरू कर दिए गए हैं आंकड़ों के आधार पर राज्य की दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने दावे में सरकार बनाने की बात कह दी है वही 3 दिसंबर को मतगणना के साथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा भी स्पष्ट हो जाएगा लेकिन उससे पहले व्यापारिक वर्ग के साथ सभी तरह के वर्ग में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जो चर्चा चल रही है

उसमें कई नए नाम सामने आ गए हैं परंतु विशेष सूत्र केवल यही कहते हैं की विधायक दल की बैठक और पार्टी हाई कमान के निर्णय के आधार पर मुख्यमंत्री तय होगा बहरहाल यह तो तय है की छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय कांग्रेस में से ही एक दल के प्रमुख चेहरा राज्य का मुख्यमंत्री होगा हालांकि पार्टी के दावों में भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है तो कांग्रेस ने भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है ऐसे में अन्य क्षेत्र दलों की भूमिका प्रमुख हो जाती है क्योंकि फिलहाल कई प्रकार की सर्वे से जो पिक्चर निकाल कर सामने आ रही है उसमें यह भी कहा जा रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ का चुनावी परिणाम चौंकाने वाला होगा एक्सपर्ट मानते हैं की खंडित जनादेश भी सामने आ सकता है हालांकि राजनीतिक दल मानने से इनकार करते हैं और कहते हैं की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी फिलहाल चर्चाओं में मुख्यमंत्री का नया चेहरा छत्तीसगढ़ वासियों केइंतजार में है

उल्लेखनीय है कि राज्य की 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में मतदान डाले गए पहले चरण में 7 नवंबर को राज्य की 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान डाले गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है जबकि कांग्रेस भी इसी आंकड़े के साथ दावा करते दिखाई पड़ती है स्पष्ट है कि दोनों को ही 12 सीट नहीं मिल सकती है किसी का आंकड़ा कम होगा वहीं दूसरे दौर में 17 नवंबर को मतदान डाले गए इस बार राज्य के 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ और सर्वाधिक चर्चित चेहरों ने भाग लिया अब इस 70 सीट में जो चेहरों ने भाग लिया है उन चेहरों में से ही एक राज्य को मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है 3 दिसंबर को चुनाव मतगणना शुरू होगी भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है यानी कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक 46 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी केवल 15 सीटों पर विजय दर्ज कर पाई थी और 15 साल के शासन के बाद जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था 5 सालों में क्या परिवर्तन हुआ है और क्यों भारतीय जनता पार्टी का यह दावा पुख्ता होते दिखाई पड़ रहा है या तो 3 दिसंबर को तय हो जाएगा लेकिन वर्तमान की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस शासित सरकार दल कांग्रेस ने भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है 5 साल के कार्यकाल को लेकर यह दावा किया जा रहा है

ऐसे में दोनों ही दलों के दावों को लेकर जनता में है चुनावी सर्वे और अप्रत्यक्ष चर्चाओं के बीच लोगों ने धीरे-धीरे चर्चा शुरू कर दी है इन चर्चाओं में खंडित जनादेश की चर्चा भी है क्योंकि दोनों ही डाल दावा कर रहे हैं कहीं ना कहीं क्षेत्रीय दलों की भी भूमिका बड़ी हो सकती है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी बहुजन समाज पार्टी जय जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और हमारराज पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत से भाग लिया है ऐसे में 10 सीटों का आंकड़ा बहुत बड़ा अंतर ला सकता है इसीलिए चुनाव विश्लेषण करता है मान रहे हैं कि छत्तीसगढ़ का इस बार का चुनाव परिणाम आश्चर्य में डालने वाला होगा और खंडित जनादेश भी आ सकता है फिलहाल इस चुनावी चर्चा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा हो रही है भारतीय जनता पार्टी के तमाम सूत्रधारों के जो चर्चा में नाम मिल रहे हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू डॉ रमन सिंह और विष्णु देव साईं के नाम सामने आ रहे हैं

पिछले 15 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रहे हैं इसलिए शायद इस बार पार्टी पुनरावृत्ति न करें लेकिन विशेषज्ञ इस बात को जानकारी नहीं रहे हैं कि एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है क्योंकि पूरा चुनाव पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के नेतृत्व में लड़ा गया है और ओबीसी वर्ग को भी रिप्रेजेंट करते हैं तो लगभग यह तय है कि भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं हालांकि यह बात भी सुर्खियों में है कि आदिवासी वर्ग से विष्णु देव की प्राथमिकता कोनाकारा नहीं जा सकता वह इसलिए क्योंकि वास्तव और सरगुजा से ही सरकार तय होते रही है और यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य माने जाते हैं लिहाजा जाता है कि इस क्षेत्र को ही प्राथमिकता पार्टी देगी और नए चेहरे में विष्णु देव मुख्यमंत्री का नया चेहरा हो सकते हैं वहीं कांग्रेस की बात करें तो पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया कई चुनावी रैलियां में मुख्यमंत्री ने अगवाई की है वही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दीपक बैज ने नेतृत्व दिया है कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने पहले ही कई मौके पर स्थिति को स्पष्ट कर दिया था कि इस बार छत्तीसगढ़ को नया चेहरा मिल सकता है इतिहास से दीपक बैज और भूपेश बघेल को प्राथमिकता में रखा जा रहा है कई जन उपयोगी महत्वाकांक्षी योजनाओं से भूपेश बघेल का चेहरा पूर्व प्रदेश में चर्चित रहा है इसलिए नकारा भी नहीं जा सकता दूसरे नंबर पर सरगुजा को चर्चा में बनाए रखना भी जरूरी है

इस दृष्टि से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सिंह देव को भी मुख्यमंत्री का चेहरा माना जा रहा है क्योंकि पिछली सरकार में यह तय हुआ था की भूपेश बघेल और सिंह देव को ढाई ढाई साल सरकार चलाने का अवसर दिया जाना था जो नहीं हो पाया नाराजगी भी दिखाई थी इस बार शायद पार्टी इस व्यवस्था को फिर से लागू न करें और सीधे मुख्यमंत्री का तक दे हालांकि चर्चाओं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को भी चर्चा में रखा जा रहा है उनके साथ में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी चर्चा में बने हुए हैं 2018 के इलेक्शन के बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दरबार में मौजूद थे और फिर तय हुआ था मुख्यमंत्री इस बार फिर यही नाम कांग्रेस से चर्चा में है और हो सकता है कि इन नाम को हटा दिया जाए तो तीसरे नाम पर कोई और नाम नहीं है फिलहाल चर्चा गरम है हालांकि सरकार बनने की स्थिति में सहयोगी दलों की भूमिका मुख्य होगी और चेहरा भी तय करने में भूमिका निभा सकते हैं ऐसे में अब परिणाम महत्वपूर्ण हो सके की आंकड़े ही तय करेंगे कि राज्य को नया मुख्यमंत्री कौन से चेहरा का मिलेगा और किस दल से होगा 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image