छत्तीसगढ़ / रायपुर

"हैदराबाद से रक्सौल और सिकंदराबाद के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का विस्तार"


रायपुर: रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद –रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 28 नवम्बर, 2023 तक चल रही है । इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार दिनांक 30 जनवरी, 2024 तक किया गया है ।

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 02, दिसम्बर,2023 से 27 जनवरी, 2024 तक चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 05 दिसम्बर, 2023 से 30 जनवरी, 2024 तक चलेगी ।

इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 08 स्लीपर, 04 सामान्य एवं 02 एसएलआर, 01 अन्य कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे ।
 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image