"दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कार्य से गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा"
रायपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच पानपोष में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । यह ब्लॉक का कार्य दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को 03.30 घंटे का लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
रद्द होने वाली गाड़ी :-
01.दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02.दिनांक 01 दिसम्बर, 2023 को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।