छत्तीसगढ़ / रायपुर

"टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस गाड़ियों का हिमगीर स्टेशन में ठहराव 5 दिसम्बर से"

 

रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के हिमगीर स्टेशन में 18109/18110 टाटानगर- नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18113/18114 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव की सुविधा 05 दिसम्बर 2023 से उपलब्ध कराई जा रही है । इस सुविधा के प्रारम्भ होने से यहाँ के यात्रियों को टाटानगर, बिलासपुर, रायपुर एवं इतवारी जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी रेल यातायात की सुविधा प्राप्त होगी |

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का 05 दिसम्बर 2023 से हिमगीर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर- नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 15.34 बजे पहुंचेगी तथा 15.36 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 11.39 बजे पहुंचेगी तथा 11.41 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस का 05 दिसम्बर 2023 से हिमगीर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 02.55 बजे पहुंचेगी तथा 02.57 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हिमगीर स्टेशन 21.47 बजे पहुंचेगी तथा 21.49 बजे रवाना होगी । 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image