छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ चुनाव: सर्वे के अनुसार कांग्रेस को मिल सकती है 41% वोट, भाजपा को 36-46 सीटें"

 


रायपुर: तेलंगाना में मतदान के समाप्त होते ही पांचों चुनावी राज्‍यों के एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। अलग-अलग सर्वे में चुनावी नतीजे अलग-अलग है। बता दें कि आज तक के एक्सेस सर्वे में छत्तीसगढ़ के खाते में 41 प्रतिशत वोट तो वहीं कांग्रेस के पक्ष में 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

वहीं अन्य के हिस्से में 17 प्रतिशत सीट मिल रही है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 40-50 सीट मिलती दिख रही है। अन्य को 1-5 सीटें मिलेंगी।

वहीं इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार भाजपा को 30-40, कांग्रेस को 46-56 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

न्‍यूज 18 इंडिया के सर्वे में भाजपा को 41 कांग्रेस को 46 औार अन्‍य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्‍यूज के सर्वे में भी भाजपा को 30 से 40 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। इसी तरह कांग्रेस को 46 से 56 और अन्‍य के खाते में 3 से 5 सीट जाने का अनुमान बताया गया है।

एनडीटीवी के सर्वे में भाजपा को 29 से 39, कांग्रेस को 40 से 50 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट का अनुमान बताया गया है।

वहीं टीआरपी के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 44-48 भाजपा को 38-43 सीटें मिल सकती हैं। इसी के साथ अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image