छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ विधान सभा में षष्ठम विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए स्वागत-कक्ष, 4 से 8 दिसम्बर, 2023 तक क्रियाशील"


रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य की षष्ठम विधान सभा के नव-निर्वाचित मान. सदस्यों के लिए छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन में दिनांक 04 से 08 दिसम्बर, 2023 तक स्वागत-कक्ष की व्यवस्था की गयी है । इस स्वागत कक्ष में षष्ठम विधान सभा के लिए नव-निर्वाचित मान. सदस्यों के औपचारिक स्वागत के साथ ही उन्हें विधान सभा संबंधी कार्यां हेतु आवश्यक समस्त प्रपत्रों की पूर्ति एवं विधान सभा भवन स्थित समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित कार्यो तथा मान. सदस्यों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी जाऐगी। नव-निर्वाचित मान. सदस्यों से अपेक्षा रहेगी कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्वाचन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लावें । मान. सदस्यों की सुविधा हेतु उक्त समस्त प्रपत्र विधान सभा की वेबसाईट cgvidhansabha.gov.in में भी उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें download कर, अपेक्षित जानकारी की पूर्ति कर मान. सदस्य विधान सभा सचिवालय में आकर जमा कर सकते हैं ।
 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image