छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रायपुर नगर पालिका निगम के अधीक्षण अभियंता और अन्य कर्मचारियों की सेवाओं को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित"


रायपुर: विगत दिवस दिनांक 30 नवंबर 2023 को रायपुर नगर पालिक निगम की सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए निगम अधीक्षण अभियन्ता श्री हेमन्त शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता एवं प्रभारी जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 3 श्री लोकेश चंद्रवंशी, राजेन्द्र नगर नलघर में जल विभाग से राजस्व विभाग में पदोन्नत सहायक राजस्व निरीक्षक श्री केशव प्रसाद, निगम मुख्यालय वित्त विभाग के भृत्य कर्मचारी श्री राकेश दुबे, निगम जोन 4 कार्यालय के भृत्य कर्मचारी श्री कौशल यादव को नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य, स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु जीवन की कामना की.

उक्त सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों से कर्मचारियों द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण काल की अवधि के दौरान ईमानदारी पूर्वक दिये गये प्रशासनिक कार्य दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर सराहना की गयी.इस अवसर पर निगम उपायुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटीक, डॉक्टर आर. के. डोंगरे,श्री ए. के. हालदार, अधीक्षण अभियन्ता श्री राजेश शर्मा, श्री बद्री चंद्राकर, जोन कमिश्नरगणों, कार्यपालन अभियन्तागण, सहायक अभियन्तागण सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही. 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image