छत्तीसगढ़ / रायपुर

"बुदनी-बरखेड़ा रेल खंड के कार्य के कारण रद्द होंगी कुछ गाडियाँ: पश्चिम मध्य रेलवे"


पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मण्डल में बुदनी-बरखेड़ा के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियाँ प्रभावित होंगी।

रायपुर : पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मण्डल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बुदनी-बरखेड़ा (घाट सेक्शन) के मध्य तीसरी लाइन चालू करने के सम्बंध में बुदनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है । जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है ।

रद्द होने वाली गाडियां :-

1. दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

2. दिनांक 08 एवं 09 दिसम्बर 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

3. दिनांक 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

4. दिनांक 08, 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर– बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

5. दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image