"रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की जीत में डूबी रायपुर की राजधानी, कार्यकर्ताओं के उल्लास में हुआ डूबा जश्न"
रायपुर : राजधानी रायपुर के सेजबहार मतगणना स्थल में मतगणना आरंभ होते ही हलचल शुरू हुई डाक मत पत्रों से गिनती आरंभ हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की गिनती का इंतजार कार्यकर्ता करने लगे डाक मत पत्र की गिनती के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चरण वाइस गिनती आरंभ हुई और सुबह के 10:00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बराबरी की प्रतिस्पर्धा चलती रही दोपहर के 12 बजे तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा लेकिन 1:00 बजे के बाद पूरा समीकरण बदल गया और भारतीय जनता पार्टी एक तरफ बनाते हुए राज्य के 90 विधानसभा सीटों में से आगे निकलती चली गई देर शाम होते तक भारतीय जनता पार्टी की स्थिति स्पष्ट हो गई और 55 से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर आखिरकार इतिहास रच दिया
वहीं वर्तमान में कांग्रेस को करारा झटका लगा क्योंकि इस बार फिर कांग्रेस से एक बार दावा कर रही थी कि इस बार भी 75 के पार पहुंचेगी कांग्रेस के दवा की पोल खुल गई और 75 तो क्या 50 का आंकड़ा भी कांग्रेस पर नहीं कर पाई कांग्रेस के दिग्गज और कैबिनेट के मंत्री हारने लगे तो पूरे मतगणना स्थल में हलचल मच गई और फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का केसरिया लेकर के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ तो पर 3:00 बजे तक मतगणना स्थल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोश में आ गए और डीजे के साथ ढोल नगाड़े और पटाखे से पूरा मतगणना स्थल गूंजने लगा शाम होते तक विजय रेलिया शुरू हो गई और एकात्मक परिसर में भी उत्साह दिखाई पड़ने लगा
उल्लेखनीय की राज्य की विधानसभा चुनाव 2023 में 90 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए थे पहले चरण में 7 नवंबर को मत डाले गए थे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मत डाली गई थी दोनों ही चरणों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था कांग्रेस का दवा और एग्जिट पोल के सर में बच्चे कांग्रेस को आगे बताया गया था वहीं भारतीय जनता पार्टी भी 55 से अधिक सीटों का जीतने की बात लगातार कर रही थी और एक महत्वपूर्ण नारा दिया था अब नई साहिबो बदल के राखीबो के नारे ने तेज आवाज दे दी और वाकई में परिवर्तन हो गया 5 साल की कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटा दिया हालत इस प्रकार के बने कि कांग्रेस को 30 का आंकड़ा छूने के लिए भी दिन भर कई प्रतीक्षा करना पड़ा
मोदी की गारंटी का चला जादू
भारतीय जनता पार्टी की जीत पर विशेषज्ञ कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी से कहीं अधिक आम लोगों ने कमल छाप और मोदी पर भरोसा किया है इसीलिए मोदी का मैजिक चला और भाजपा को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिल गई जिन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की उसमें भी कहीं ना कहीं कमल और मोदी का चेहरा था जिसे पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रोजेक्ट किया था इस वजह से जीत मिल के दूसरे महत्वपूर्ण करण में विशेषज्ञ बताते हैं कि महादेव सत्ता अप और हर महिला को सालाना 12000 का भाजपा का वादा जीत दिला गया हालांकि कांग्रेस ने भी 15000 की घोषणा की थी लेकिन कहीं ना कहीं वह घोषणा कर्ज माफी और अन्य मुद्दों के सामने जादू नहीं कर पाई
जीत के बाद प्रत्याशी एकात्मक परिसर पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी के कई प्रत्याशी ने एक बार फिर इतिहास रचा है इसमें दक्षिण से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार जीत दर्ज कर पाए हैं और उन्होंने रिकॉर्ड 66000 मतों से जीत दर्ज की है जबकि पिछले चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल भी इतने मतों के अंतर से जीत नहीं पाए थे वही मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले ने भी इतिहास बनाया है और 60000 वोटो से अधिक दर्ज कर 11 बार जी दर्ज करने का इतिहास रच दिया है
सभी अनुमान फेल हुए
चुनाव विश्लेषक या मानते रहे और एग्जिट पोल ने भी कांग्रेस को जीत की ओर बताया था लेकिन विश्लेषकों ने कहा था कि रायपुर की 7 सीटों में चार भाजपा और तीन कांग्रेस के पक्ष में बताया था लेकिन यह आंकड़ा भी बदल गया और पूरे रायपुर जिले की सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली यहां पर जिन प्रत्याशियों को जीत मिलने की संभावना बताया था वह भी ताश की पत्तों की तरह पराजित होकर वापस लौटे हैं
पराजित प्रत्याशियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर आरोप लगाया
अभनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी धनेंद्र साहू अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी ईश्वर साहू से पराजित होकर पहली बार मीडिया से चर्चा में सामने आए तो कहा कि कहीं ना कहीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी हुई है उनका कहना था कि जिन स्थानों से वह बढ़त बनाते रहे वहां भी हारे हैं ऐसा कैसे संभव हो सकता है जबकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कहीं भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में एंटी कांबिएंसी का कोई असर नहीं था
महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताया
इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए दो महत्वपूर्ण बिंदु रहे हैं भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में महिलाओं को सालाना ₹12000 देने की घोषणा देखकर लाभान्वित कर दिया आसान भी कर दिया वहीं युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने का आश्वासन देकर बड़ा आश्वासन दिया यही भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत का प्रमुख फैक्टर बने और युवाओं और महिलाओं ने जमकर वोटिंग कर जीत दिला दी जबकि कांग्रेस ने भरोसा किया था गांव का किसान कर्ज माफी पर वोट करेगा और जीत मिलेगी जो हो नहीं सका
नए चेहरों पर विश्वास
भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के चुनाव में कई प्रयोग किया इन प्रयोगों में इस बार चुनाव में कई युवाओं को और नए चेहरों को मौका दिया जिसमें धरसीवा विधानसभा क्षेत्र से फिल्म कलाकार अनुज शर्मा को मौका दिया और उन्होंने जीत दर्ज की अभनपुर से ईश्वर साहू को मौका दिया और एक सामान्य सरपंच ने दिग्गज धनेंद्र साहू को हरा दिया जबकि रविंद्र चौबे सजा से दिग्गज नेता माने जाते हैं यहां भी एक सामान्य ग्रामीण किसान ने दिग्गज रविंद्र चौबे को हरा दिया आरंग विधानसभा सीट में भी यही हाल रहा है यहां पर गुरु खुशवंत सिंह को टिकट दिया तो पहले कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की शिव डहरिया को हराना मुश्किल होगा लेकिन गुरु खुशवंत सिंह ने कांग्रेस के शिव दरिया को आसानी से हरा दिया