छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रेलवे लाइन कार्य से कुछ गाड़ियां प्रभावित, दक्षिण मध्य रेलवे और विजयवाड़ा मण्डल में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य होगा"


रायपुर: दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह कार्य दिनांक 03 से 19 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है ।

इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-

1.दिनांक 03, 07, 10, 14 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को तिरुपति से चलने वाली गाड़ी संख्या 12482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2.दिनांक 05, 09, 12, 16 एवं 19 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर- तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3.दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4.दिनांक 18 दिसम्बर, 2023 को चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई सेंट्रल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

5.दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को तिरुनेलवेली से चलने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-गुंतकल जंक्शन-सुलेहल्ली-सिकंदराबाद- काजीपेट- बल्हारशाह होकर रवाना होगी ।
6.दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर चलने वाली गाड़ी संख्या 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंतकल जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी ।
7.दिनांक 13 एवं 16 दिसम्बर, 2023 को कोरबा चलने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-धोने-काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपळखुटि-नागपुर होकर रवाना होगी ।
8.दिनांक 11 एवं 14 दिसम्बर, 2023 को कोचुवेलि चलने वाली गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-पिंपळखुटि-मुदखेड-निजामाबाद-काचीगुडा-धोने-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी ।
9.दिनांक 10 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – विजयनगरम- दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर रवाना होगी ।
 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image