छत्तीसगढ़ / रायपुर

"चक्रवाती दाब के क्षेत्र में बढ़त, उत्तर-पूर्व तेलंगाना से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना"


एक अवदाब उत्तर-पूर्व तेलंगाना और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़-दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा-तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर में कमजोर होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में स्थित है, इसके साथ उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणीका चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा और उसके आसपास 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल दिनांक 7 दिसम्बर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

प्रदेश में कल के बाद अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास वृद्धि होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस इसी अवधि में गिरावट होने की संभावना है।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है । 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image