छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ और हरियाणा में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण का अनुमान, अगले चार दिनों में तापमान में वृद्धि और बादल छंटने की संभावना"


एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा इसका अक्ष 5.8 किलोमीटर पर 75 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।

प्रदेश में कल दिनांक 8 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ हैं।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में इसी अवधि में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

कल से प्रदेश में बादल छंटने की सम्भावना है ।

प्रदेश में प्रातः काल में मध्यम से घना कोहरा बनने की संभावना है। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image