"आस्था पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य आनंद मेला: स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोहर गतिविधियों के साथ छाए रंग"
प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 3 काली माता मंदिर के पीछे स्थित आस्था पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन द्वारा आनंद मेले का भव्य आयोजन किया , जो सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चला। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया , जिसमें चाऊमीन, पास्ता, चाइनीस, पकोड़ा , मोमोज, गुपचुप , सैंडविच, पूड़ी छोले, छत्तीसगढ़ी चौसेला, चाय कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल किया गया। जिसका पालक एवं विद्यार्थियों ने जमकर लुफ्त उठाया । इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, जंपिंग बैलून एवं ट्रामोपोलिन लगवाया गया था ,जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया ।
श्री आर्यन एजुकेशनल सोसाइटी की सचिव श्रीमती रश्मि ठाकुर ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आनंद मेले का आयोजन किया जाता है इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखकर वार्षिक उत्सव खेलकूद एवं विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में हमारी शाला की समस्त शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ।