छत्तीसगढ़ / रायपुर

"विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा बढ़ाई गई है"


रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –

1, गाड़ी संख्या 22894/22893 हावड़ा-साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर 2023 को तथा साईनगर शिर्डी से 16 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।
2, गाड़ी संख्या 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर 2023 को तथा पुणे से 16 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी ।
3, गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 12 व 15 दिसम्बर 2023 को तथा सीएसएमटी से 14 व 17 दिसम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगी । 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image