छत्तीसगढ़ / रायपुर

"क्षेत्रीय अध्ययन शाला में महिला सरपंच के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी"


रायपुर: क्षेत्रीय अध्ययन शाला एवम् रा. से. यो. के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम गोमची की महिला सरपंच श्यामा बाई थी । विश्विद्यालय ने ग्राम और यूनिवर्सिटी के मध्य संवाद की दृष्टि से ग्राम गोमची के सरपंच को विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

सरपंच के साथ स्वसहायता समूह की सदस्य भी थे।

सबसे पहले पोस्टर का मूल्यांकन श्यामा दीदी एवं साथी द्वारा किया गया।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए महिला अधिकार एवं बाल अधिकार की चर्चा की ।

2.इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल और कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल ने सबको मानवाधिकार के महत्व के बारे बताया, विभागाध्यक्ष प्रो. एल. एस. गजपाल ने ग्रामीण आवाजों को सशक्त बनाने की बात कहते हुए ग्रामीण परिवेश में मानवाधिकार को बनाये रखने के लिये प्रेरित किया

3.विश्वविद्यालय के 150 छात्र छात्राओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर डॉ. बशीर हसन एवं एन. एस. एस. के अधिकारी डॉ कमलेश शुक्ला,अतिथि शिक्षक डॉ राजकमल, समीर साहू, खुशबू साहू उपस्थित रहे। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image