छत्तीसगढ़ / रायपुर

"साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था 'ऋचा' ने रायपुर में होटल प्रकाश पैलेस में दिसंबर मास की मासिक गोष्ठी आयोजित की"


साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था ऋचा की दिसंबर माह की मासिक गोष्ठी होटल प्रकाश पैलेस पचपेड़ी नाका रायपुर में आयोजित की गई। माँ शारदा व स्व शांति यदु के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया ,सुरेंद्र रावल, अध्यक्षा लतिका भावे, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ,जे के डागर, सीमा श्रीवास्तव ने। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति लतिका भावे ने दी। मासिक प्रतिवेदन का पठन मीना शर्मा ने किया। बेहतरीन पंक्तियों के साथ शकुनतला तरार का सधा हुआ संचालन और रचनाकारों की एक से बढ़कर एक कृतियाँ गीत,नवगीत, तुकांत व अतुकांत कविता व्यंग्य की सरिता बह निकली व डुबकी लगाने वाले रचनाकार थे-- ईरा पंत, मधु सक्सेना, आशामानव, साधना कसार, नीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र रावल, मीना शर्मा,ब्रिगेडियर प्रदीप यदु,मंजु यदु, अंजु यदु,चंद्रकांता अग्रवाल, डाॅ चितरंजन कर, माधुरी कर, स्नेहलता पाठक, जय श्री शर्मा, नीलिमा मिश्रा, डाॅ मंजुलाहर्ष श्रीवास्तव, इजी अमरनाथ त्यागी, सुनिता विनय वर्मा, अमृता शुक्ला, जे के डागर, दिलीप वरवंडकर, कोमल राठौर ,सीमा श्रीवास्तव । काव्य पाठ पश्चात ईरा पंत के सुमधुर गायन ने खूब तालियाँ बटोरी। ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने आभार प्रेषित कर कार्यक्रम समापन को घोषणा की । 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image