"प्रशासनिक आतंकवाद से कांग्रेस को मिली हार: विधायक इंद्र कुमार साहू ने विकास की प्राथमिकता बताई"
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले के अंतर्गत अभनपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू का कहना है कि प्रशासनिक आतंकवाद और विकास कार्यों समाप्त हो जाने के चलते कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा उनका कहना था कि प्रदेश की अधिकांश आबादी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के स्लोगन में उलझ कर रह गई और विकास नहीं हो पाया वहीं वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के विकास कार्यों और मोदी की गारंटी पर भरोसा कर आम लोगों ने खुलकर मतदान किया इससे भाजपा को संभावित जीत सुनिश्चित हो पाई उन्होंने बताया कि पच से लेकर विधायक तक की सफर में कार्य करने के दौरान कई कठिन चुनौतियां रही है और उन चुनौतियों से प्रेरित होकर विकास का सफर तय किया है
विशेष बातचीत में नवनिर्वाचित विधायक इंद्र कुमार साहू ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के छोटे कार्यकर्ता है उन्हें जिस तरह की जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूर्ण करना प्राथमिकता होगा उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के सभी गांव में आम लोगों से प्रतिक्रिया लेने के बाद जो कार्य प्राथमिक होंगे उन कार्यों की योजना बनाकर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा 2023 के विधानसभा में भाजपा को मिली जीत के प्रश्न पर नव निर्वाचित विधायक का कहना था की मोदी की गारंटी पर भरोसा कर मतदाताओं ने जमकर मतदान किया और भाजपा को प्रत्याशी जीत मिली मोदी देश के एक सर्वमान्य नेता है
उनकी लोकप्रियता देश में और पूरे विश्व में है उन्हें गरीब वर्ग खास पसंद करता है और उसे गरीब वर्ग पर एक भरोसा बन गया है आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं लोकसभा चुनाव में 11 सीट बीजेपी की जीत सुनिश्चित है मोदी पर आस्था विश्वास और गरीबों के मसीहा की एक छवि निर्मित हो चुकी है इसी वजह से निरंतर भारतीय जनता पार्टी की पसंद में वृद्धि हो रही है अभनपुर के विधानसभा क्षेत्र से पच से जनपद सदस्य ग्राम बेंद्री पंचायत में दो बार सरपंच साहू समाज में दो बार अध्यक्ष दो बार ऑडिटर के साथ रायपुर जिला ग्रामीण साहू समाज के उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्माण किया है भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार जिला सह मंत्री के साथ अभनपुर मंडल में महामंत्री सहित उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य करने का अवसर प्राप्त रहा है मानते हैं कि पिछले 75 साल के दौरान अभनपुर के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है
यहां के ग्राम पचेड़ा तेंदुआ चांदी सहित कई ग्राम आज भी विकास से अवरुद्ध हैं लोगों को आवागमन के लिए जिन रास्तों पर चलना होता है उन मार्गों में काफी परेशानी और गंदगी है इसलिए क्योंकि यहां पर पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने नाली का विकास नहीं कराया नतीजा यह रहा कि आज भी लोगों को गंदगी के वातावरण में आना जाना पड़ता है इसलिए पहली प्राथमिकता में भूमिगत माली बनाकर इस अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र को स्वच्छ वातावरण से जोड़ा जाएगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री का या नारा भी है सबका साथ सबका विकास विधायक का कहना था की मात्रा सीसी रोड निर्माण और सामुदायिक भवन को विकास की कल्पना नहीं माना जा सकता विकास के कई परिपाटी होती है
पहली प्राथमिकता में ग्राम के और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सुनने और समझने के दौरान जो कार्य सामने आएंगे उसे योजना बनाकर पूरा किया जाएगा आम लोगों की समस्या को सुलझाना और समाधान करना प्रमुखता होगी लिहाजबे निर्वाचन क्षेत्र में विधायक कार्यालय की स्थापना के माध्यम से आम लोगों से मेल मुलाकात के लिए भी एक कार्य दिवस तय करेंगे उसे कार्य दिवस में लोगों की समस्या को सुना जाएगा और समाधान निकाला जाएगा