छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कोहा पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन


रायपुर: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कोहा पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में कुलगीत एवं राज्यगीत के बाद अ​तिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। ​​दिनांक 15 से 17 दिसंबर तक हुए इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये। साथ ही प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने मध्यप्रदेश से आए तकनीकी प्रशिक्षण स्वशासी संस्था क्रिस्प के सहायक मैनेजर आलोक देवांगन एवं शासकीय महिला पॉलिटेकनिक कॉलेज रायपुर के लाइब्रेरियन प्रवीण देवांगन ने प्रशिक्षण संबंधी अपने अनुभव बताए। मुख्य अतिथि के आर्शीवचन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

विश्वविद्यालय के ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला एवं पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को कोहा प्रणाली का उपयोग करके पुस्तकालय कार्यों को कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से और प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की दक्षता के साथ सशक्त बनाना था। तीन दिनों के इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने कोहा सॉफ्टवेयर के उपयोग एवं संचालन संबंधी सभी जानकारियों को जाना एवं सीखा।

कार्यक्रम का संचालन ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. हरीश कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. माया वर्मा, डॉ सुपर्ण सेनगुप्ता, सह—प्राध्यापक डॉ. एस.आर. कश्यप, पं.सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार की सहायक ग्रंथपाल डॉ. पूर्णिमा कुमारी सहित सभी प्रतिभा​गी उपस्थित रहे। 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image