विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से होगा श्री राम भक्त हनुमान का हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन,
रायपुर में 23 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक लाइव प्रसारण
छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की पावन धरा में फिरसे एक बार विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) के मुखारविंद से श्री राम भक्त हनुमान की हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन होगा, यह भव्य आयोजन एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा, गुढ़ियारी में संपन्न होगा। यह आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश व विदेशो में दिनाँक 23 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक संस्कार tv चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया व देखा जाएगा। हनुमंत कथा की भव्यता को देखते हुए एवं जनसैलाब की सुविधा के लिए हर प्रकार की यथा संभव व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। व्यवस्था के संबंध को लेकर दिनाँक 17 दिसम्बर 2023, दिन