छत्तीसगढ़ / रायपुर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड से जनजीवन प्रभावित, आगामी दिनों में और ठंड की संभावना

 


रायपुर: पुरे राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड, प्रदेश के उत्तर और दक्षिण इलाकों का जनजीवन इस ठंड से प्रभावित हो रहा है। लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे जम सी जा रही हैं। हवा से लेकर समतल तक चारों ओर नमी बनी हुई है। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।

बारिश तो नहीं होगी लेकिन बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है,

जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन हल्की गिरावट संभावित है।

अंबिकापुर जिले में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर समेत मध्य इलाके में भी रात के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शहर के बाहरी इलाकों के साथ भीतरी भाग में ठंड अपना असर दिखाने लगी है।

पिछले 24 घंटे में रायपुर का रात का तापमान 13.6 तथा माना का 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image