"ओपी चौधरी ने की पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, चाहा प्रतिभावान युवाओं के चयन में सुधार"
राज्य विधानसभा में रायगढ़ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने राज्यपाल के अभी भाषण पर कृतज्ञापन प्रस्तुत करते हुए पीएससी घोटाले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया उन्होंने कहा कि पीएसी घोटाले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए विधायक का कहना था कि घोटाला होते देखा जाता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई राज्य में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के लिए ऐसे मानक तैयार किए जाएं इस प्रकार के नियम बनाए जाएं जिससे किसी प्रतिभावान युवक का नुकसान ना हो उनका कहना था कि दोषी अधिकारी को समय रहते हटा दिया जाता तो किसी का नुकसान नहीं होता लेकिन घोटाला होने दिया गया उन्होंने संपूर्ण मामले की सूक्ष्मता से जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई जाने की मांग की है ताकि प्रदेश के युवा ऑन को भविष्य सुरक्षित किया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में यूपीएससी में प्रतिभाशाली युवकों का चयन चयन हो इसके लिए भी नियम और कायदे तैयार किए जाने चाहिए व्यवस्थाएं बढ़ाई जानी चाहिए
उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ की पीएससी को इस तरह से तैयार किया जाए कि जो देश के रोल मॉडल बन सके