"शहर के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में छात्रों ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को उजागर किया"
रायपुर: शहर के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय परिसर में आज विकसित भारत एट द रेट ऑफ 2047 डेवलप्ड नेशन के अंतर्गत आलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में पत्रकारिता विभाग एवं योग संकाय के सभी विद्यार्थि सम्मिलित हुए लेखन में विद्यार्थियों ने 2047 तक भारत किस प्रकार से विकसित देश बन सकता है इस बात की परिकल्पना को रखा है विद्यार्थियों ने आलेख के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि लघु कुटीर उद्योगी और कला संस्कृति के साथ जनसंचार की विभिन्न माध्यमों से भारत को किस तरह से विकसित किया जा सकता है
ग्राम पंचायत से लेकर महानगरी व्यवस्था में कौन से ऐसे काम और किया जा सकते हैं जिससे भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ सकता है आलेख के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर उन बातों को प्रमुखता से रखा है लेकिन साथ में भ्रष्टाचार को लेकर के चिंता जाहिर की है सभी विद्यार्थियों ने लेख में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना की है और यह कहा है कि भारत भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के बाद ही विकसित हो सकता है इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी विद्यार्थियों के बीच उपस्थित हुए और उनके आलेख लेखन का निरीक्षण किया वहीं लेखन प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष आरपी दुबे एवं योग संकाय के प्रमुख विजय शर्मा सहयोग संकाय की शिक्षिका की उपस्थिति प्रमुखता से रही