"समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह जी की 121 जयंती को 'सपा किसान दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया - श्रीवास्तव"
रायपुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्ीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 121 जयंती समारोह समाजवादी पार्टी द्वारा किसान दिवस के रूप में दिनांक 23 दिसंबर 2023 को मनाया जायेगा।
सपा महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी चरणसिंह जी के योगदान पर चर्चा किये जाने के साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आदरणीय चौधरी चरणसिंह जी के विचारों पर चलने का संकल्प लेंगे। इस दौरान दोपहर दो बजे राजधानी स्थित मेकाहारा में प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन कुमार गुप्ता जी, प्रदेश प्रवक्ता पुरूषोत्तम सोनवानी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संजय यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा मरीजों को फल वितरित किया जायेगा।