छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशाखापट्टनम से आए प्रवासी मजदूर के शव को गृहग्राम तक पहुंचाया गया"


रायपुर: रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था।

मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर मृतक का शव गुरुवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात उनकी बड़ी समस्या हल हो गई। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image