छत्तीसगढ़ / रायपुर

"शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास पर चैतराम आत्मी की प्राथमिकता"


रायपुर: दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक चैतराम आत्मी का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य और आवा गमन के लिए सड़क की व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता होगा उन्होंने माना कि पिछले 5 साल में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कहीं भी सड़क और शिक्षा का कोई बेहतर विकास नहीं हो पाया है भ्रष्टाचार के चलते सभी तरह के विकास के कार्य अवरुद्ध रहे हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक प्रत्याशी बनाए जाने के प्रश्न पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है केंद्रीय नेतृत्व अवसर दे दे यह सुनिश्चित नहीं होता इसलिए हर कार्यकर्ता अपनी स्थिति और मेहनत से निरंतर ईमानदारी से कार्य में संलग्न रहते हैं निर्वाचित विधायक आत्मी यह मानते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की हार का एक प्रमुख कारण भ्रष्टाचार रहा है कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के आदर्श नागरिक में शामिल है जिनकी मेहनत से या जीत सुनिश्चित हो पाए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक मतों से जीत सुनिश्चित है हर कार्यकर्ता अपनी मेहनत से इसे सुनिश्चित करने जा रहा है सरल हंसमुख और संयम विधायक का यह कहना था कि वर्तमान की नई सरकार की शुरुआत बेहतर ढंग से हुई है और देश और प्रदेश की जनता को यह उम्मीद करना चाहिए कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास तेज गति से होगा पहली बार छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री को नेतृत्व दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व की सूक्ष्म निगाहें हैं जो ऐसी स्थिति पर एक आम कार्यकर्ता को सर्वोच्च पदों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली और दी है

हाथियों के आक्रमण को रोकने कॉरिडोर प्रोजेक्ट को होगी पहल

छत्तीसगढ़ प्रदेश की सर्वाधिक हॉट प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची विधायक शकुंतला पोर्ट का कहना था कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय रहवासी हाथियों के आक्रमण से काफी परेशान रहे हैं विधायक चुने जाने के बाद यह मुद्दा उनके लिए सर्वाधिक प्रमुखता रखता है अब उनकी प्राथमिकताओं में विषय को शामिल कर लिया है उन्होंने कहा कि हाथियों के आक्रमण को रोकने के लिए कॉरिडोर बनाए जाने के प्रस्ताव को विधानसभा में प्रमुखता से रखा जाएगा और पारित कराया जाएगा ताकि प्रतापपुर की ग्रामीण और किसान परेशानी से छुटकारा पा सके उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा वह पराजय का कारण बना

विशेष बातचीत में नवनिर्वाचित पदार्थ पूर्व विधानसभा सीट की भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ट मानती है कि मोदी की गारंटी पर आम लोगों ने भरोसा और विश्वास जताया है यह केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा है की घोषणा पत्र को जमीनी स्तर पर उतरने के लिए जिम्मेदारी दी है अब उसे जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनता से प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है और इसकी शुरुआत कर दी गई है 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कराकर सौंप दिया जाएगा का कार्य आरंभ हो चुका है ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री नल जल योजना को आम आदमी तक और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भी शुरुआत कर दी गई है और इसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है

देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाई

आदिवासी विधायक शकुंतला पोर्ट गोड समाज का प्रतिनिधित्व करती है यह पहला अवसर है जब प्रतापपुर विधानसभा सीट से समुदाय को प्रतिनिधित्व मिला और महिला प्रत्याशी के रूप में चुनौती दी गई जिसे सर्वाधिक रूप से निभाते हुए देव तुल्य कार्यकर्ताओं के समर्थन से जीत सुनिश्चित हो पाई

विकास की नई ऊंचाइयों को तय करेंगे

निर्वाचित विधायक का मानना है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने कार्य करना आरंभ कर दिया है और अब यह अवसर है कि विकास की नई ऊंचाइयों को तय किया जाए संगठन आत्मक तौर पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है जिसे निभाया जाएगा अब वक्त है कि जनता की बेहतर सेवा करके उनके आशीर्वाद का प्रतिफल दिया जाए 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image