छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़ की विकास और कृषि में केंद्र सरकार का सहयोग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की"


रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मोदी की गारंटी पर की गई पहल की जानकारी दी.
सीएम साय ने बताया कि सरकार गठन होते ही 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत की गई है.
राज्य के किसानों से किए वादे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए की दर से खरीदने का निर्णय लिया है.

सीएम साय ने मोदी को बताया, सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा. अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है.

मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मैट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image