छत्तीसगढ़ / महासमुंद

"छत्तीसगढ़: ओडिशा से आने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के वाहन को रोका, 1 क्विंटल गांजा बरामद"


छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

पुलिस को 21 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक सफेद के AURA कार क्रमांक MP 19 CC 6919 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में पुलिस टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकडा गया।

वाहन में विनोद सिंह पिता स्व. राजबहादूर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पूर्वा वार्ड नं. 02 बहरौल थाना कोटी जिला सतना, मध्य प्रदेश सवार था. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. कार के पीछे डिक्की एवं बिच सीट में 04 नग प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल कुल 100 नग पैकेट खाकी कलर के टेप से टेपिंग किया हुआ एवं सफेद पॉलिथिन से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 04 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं AURA कार कीमती 600000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 56,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image