छत्तीसगढ़ / रायपुर

"सांसद श्री सुनील सोनी के साथ, भारत संकल्प यात्रा शिविर में 5300 से अधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं से लाभ पहुँचाया गया"


रायपुर: आज दिन की पहली पाली में केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के तहत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के तहत भनपुरी में पण्डित काशीराम शर्मा स्कूल एवं दिन की दूसरी पाली में संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव क्षेत्र में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा,

आयुष्मान कार्ड,पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य प्रमुख विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की सहज एवं सरल तरीके से जानकारी देकर सभी पात्र नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में प्रत्यक्ष लाभान्वित करने लगाया गया, दोनों वार्डों के शिविरों में आमजनों का केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का अच्छा प्रतिसाद मिला. वार्ड नम्बर 3 एवं 4 के शिविरों में रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, यतियतनलाल वार्ड पार्षद श्रीमती टेसू नन्दकिशोर साहू, संत कबीरदास वार्ड पार्षद श्री नारद कौशल, नगर निगम अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री एन. आर. चंद्राकर ,

कार्यपालन अभियन्ता श्री गजाराम कँवर, सोशल डेवलपमेन्ट ऑफिसर डॉक्टर श्रीमती संगीता ठाकुर सहित रायपुर नगर पालिक निगम, रायपुर जिला प्रशासन सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी ने इस बात पर गहन प्रसन्नता व्यक्त की कि आज रविवार के शासकीय अवकाश दिवस पर भी नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिला प्रशासन एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण दोनों वार्ड शिविरों में ड्यूटी पर रहे एवं आमजनों को केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी देने सहित जन समस्याओं को सुनकर यथासम्भव उनका त्वरित निदान करवाते रहे.

सांसद श्री सुनील सोनी ने निर्देश दिये हैँ कि सभी सम्बंधित विभागों के शासकीय अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष वांछित लाभ प्राप्त करने से निर्धारित मानकों के अनुसार कोई भी पात्र नागरिक किसी भी हालत में वंचित नहीं रहने पाये. आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत लगाये गये रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 के क्षेत्र में लगाये गये दोनों शिविरों में लगभग 5300 से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वार्ड क्रमांक 6 में लगाये गये शिविर में प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए.

वार्ड नम्बर 3 एवं 4 के शिविरों में लगभग 14000 से अधिक नागरिकों ने शिविर में आकर केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. दिन की पहली पाली में यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 एवं दिन की दूसरी पाली में संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के विकसित भारत संकल्प अभियान में दोनों वार्डों में जनस्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें 2575 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दवाइयों सहित दिया.

दोनों वार्डों के शिविरों में 1440 नागरिकों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. दोनों शिविरों में पीएम विश्वकर्मा योजना से 1580 पात्र नागरिक प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए. शिविर में 126 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई. 145 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image