"आस्था पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ने लोगों का दिल जीता"
प्रोफेसर कॉलोनी ,सेक्टर 3 , काली माता मंदिर के पीछे स्थित आस्था पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन द्वारा 20 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन दो पालियो में किया गया, जिसमें प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं प्राइमरी व मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया था ।
विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों जैसे * स्लो साइकलिंग ,हुलहुप, खो खो, शतरंज, कैरम ,लेमन एंड स्पून रेस, सेक रेस , इसकीपिंग ,फ्रोग रेस, थ्री लेग्ड रेस आदि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसका विद्यार्थियों,पालकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भरपूर आनंद उठाया।
श्री आर्यन एजुकेशनल सोसाइटी की सचिव श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं प्राचार्य श्रीमती स्वर्ण शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य बना रहे एवं शारीरिक विकास भी होता रहे । ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने में हमारी शाला की समस्त शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ।
इस प्रतियोगिता में सफल हुए विद्यार्थियों को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन मैंडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
रश्मि ठाकुर , सचिव ,श्री आर्यन एजुकेशनल सोसाइटी, आस्था पब्लिक स्कूल ,प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर