छत्तीसगढ़ / रायपुर

"महंत लक्ष्मी नारायणदास महाविद्यालय में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं को मिली दंत स्वास्थ्य सेवाएं"


रायपुर : महंत लक्ष्मी नारायणदास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और हेल्थ चेकअप सेल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में गायत्री मल्टी स्पेशलिस्ट डेंटल क्लिनिक और कॉस्मेटिक के चिकित्सकों ने सेवाएं दी ,

शिविर में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का दांत का परीक्षण किया गया इस दौरान डॉ गायत्री साहू डेंटल सर्जन एवं कॉस्मेटिक स्पेशलिस्ट तथा डॉ दीपिका बघेल एवं टिकेश्वरी ने छात्र-छात्राओं के दातों की समस्या का परीक्षण और परामर्श दिया ,चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं में टेढ़े-मेढ़े दांत मसूड़े में परेशानी की समस्या सामने आई इसमें पायरिया रूट कैनाल ट्रीटमेंट टिशु रिमूवल की समस्या थी

चिकित्सक गायत्री साहू ने बताया कि अकल दांत के सही रखरखाव नहीं होने के कारण दांत टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं वही कई मरीजों में अनुवांशिकी प्रॉब्लम रहती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दांत की सफाई प्रॉपर नहीं की जाती उनका कहना था कि आधुनिक दौर में बच्चे जंक फूड और स्टिक फूड का अतिरिक्त सेवन कर रहे हैं इसलिए उनके दांत में परेशानी आ रही है बच्चों को इस तरह के फूड को सेवन करने के साथ दांत की सफाई पर विशेष ध्यान देना होता है

अन्यथा दांत में परेशानी के कारण कई गंभीर विषय और रोग सामने आ सकते हैं आज के आयोजन में विशेष रूप से एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत साहू डॉ राकेश चंद्राकर की विशेष उपस्थिति रही साथ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनुपमा जैन शिविर के दौरान पहुंचे और चिकित्सा और बच्चों के बीच चर्चा कर समाधान और समस्या पर बातचीत की। 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image