छत्तीसगढ़ / रायपुर

"चौथी लहर की चुनौतियां: कोरोना संक्रमण से जुड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक चिंताएं"


कोरोना की चौथी लहर की दस्तक और चुनौतियां

देश में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक से चर्चा का वातावरण बन गया है तीन लहर के परिणाम घातक थे लोगों को चौथी लहर की दस्तक ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य और केंद्र की सरकार तमाम काम कर रही हैं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में समन्वित योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन कोरोना के आक्रमण ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है सतर्कता से कहीं अधिक लोगों को वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उपाय की चिंता होने लगी है

रोजगार पर जाने से पहले चेहरे पर मास्क का नियम एक बार फिर मौजूदा दौर में चुनौतियां पेश कर रहा है देश के कई राज्यों में और छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोनावायरस के वायरस और प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं राजधानी रायपुर में 19 प्रकरण सामने आ चुके हैं तो चिंतित होना लाजमी है माना जा सकता है की कोरोना का नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है फिर भी चुनौती पेश करने वाला है आम लोगों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए नए-नए हेल्थ ड्रिंक और स्वास्थ्य की दवाइयां सामने आ रही है

डिब्बे में पैक पाउडर से आम लोग कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में लगे हुए हैं खासतौर पर वे लोग शामिल हैं जो पहले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोरोना के लिए चौथी लहर की दस्तक को संकेत मानकर सभी सरकारों को अलर्ट रहने की बात कहती है स्पष्ट है कि सरकार को भी चौथी लहर ने चिंता में डाल दिया है हालांकि पिछले अनुभव के बाद देश के सभी राज्य की सरकारों और केंद्र की सरकार ने स्वास्थ्य के उपाय और प्रबंधों को मजबूत किया है फिर भी विकसित देशों की तुलना में प्रबंधन कमजोर है

एक एक संक्रमण का संकेत परेशान करने वाला हो जाता है कोरोना के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि से सरकारों ने कई तरह के कार्ड सामने ले ताकि आम लोगों को इलाज के लिए खर्च में आने वाली दिक्कतों से रास्ता सुखाया जा सके छत्तीसगढ़ में खूबचंद बघेल आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है जिसमें मध्यम वर्ग की परिवार को 50000 और गरीब परिवार को 1 लाख तक की सुविधा थी लेकिन अब इस योजना में मध्य वर्गी परिवार को 100000 और गरीब को निम्न श्रेणी के लोगों को 2 लाख तक की सुविधा दी जाएगी इसका मतलब यह समझना चाहिए की सरकार भी बनती है कि स्वास्थ्य की सुरक्षा महंगी हो गई है ज्यादातर परिवारों में मासिक खर्च राशन से अधिक दबाव पर होता है

जो यह संकेत है कि लोगों को भागम भाग जीवन में स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होना चाहिए हालांकि लोगों में जागरूकता बड़ी है और एलोपैथी होम्योपैथी के अलावा अब मानसिक तंदुरुस्ती को लोग महत्वपूर्ण औजार मान रहे हैं तभी तो सुबह और शाम को सभी वर्ग के आयु वर्ग के आम लोग एक्सरसाइज में है एक समय था कि सिनेमा में काम करने वाले एक्टर और खिलाड़ी ही शारीरिक अभ्यास अधिक करते थे लेकिन अब जमाना बदल गया है स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज जरूरी हो गया है महीने के बजट में दवाएं शामिल हो गई है पश्चात खान-पान ने जीवन जीने के तरीके को बदल दिया है विशेष कर लगातार हर सीजन में हर नई बीमारियों के आक्रमण ने मुसीबत बढ़ा दी है लोग लोग अस्पताल जाने से घबराने लगे हैं और घर पर ही उपचार करने लगते हैं

पिछले कई सालों में जिस तरह से मृत्यु की दर और कारण सामने आया है बहुत डरने वाला है यह भी मान लिया जाना चाहिए कि विकासशील देशों से अधिक विकसित देश में समस्या अधिक है केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य के बजट की चिंता करें तो दोनों ही सरकार रक्षा सौदे की तरह स्वास्थ्य उपकरणों पर खर्च करती है अस्पताल और जिला चिकित्सालय की संख्या बढ़ रही है उसी तर्ज पर मरीज भी बढ़ रहे हैं हर सीजन में नई-नई बीमारियां मेडिकल स्टोर की संख्या को भी बढ़ा दिया है यह कहना भी गलत नहीं होगा कि नीम हकीम और झोलाछाप डॉक्टरों की अस्पताल चल पड़े हैं कहां भी जाता है मुसीबत में वही काम आता है जिसे कमजोर समझ गया सबल और सफल तो चेहरा छुपा कर भाग निकलता है

लोगों में भी बुराइयां होती है पाश्चात्य संस्कृति और अपने आप को एक स्टेटस में रखने के लिए खान-पान को इस तरह बिगाड़ दिया है की सेहत से ज्यादा स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ गया है देश में हर चौथा आदमी शक्कर कैंसर और मलेरिया तपेदिक जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है आने वाले दिनों मे लोगों ने सबक नहीं लिया तो परिणाम घातक होंगे 

 

 

 

#fashion #portrait #kanker #maharashtra #raipurians #bihar #madhyapradesh #kerala #nature #photooftheday #like #punjab #indian #chhattisgarhdiaries #goa #haryana #followforfollowback #raipurblogger #bhfyp #of #trending #rajasthan #karnataka #uttarpradesh #raipurcity #assam #gujarat #instadaily #viral #kawardha

Leave Your Comment

Click to reload image