छत्तीसगढ़ / रायपुर

"रायपुर: पुलिस ने बोलेरो से 10 किलो गांजा बरामद किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार"


रायपुर: राजधानी में पुलिस ने बोलेरो से गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित बंगाली होटल के पास चारपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर चारपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम देवेन्द्र सिंग तथा धर्मेन्द्र सिंग निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 190 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया बोलेरो वाहन और 2 नगा मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

 

Leave Your Comment

Click to reload image