छत्तीसगढ़ / रायपुर

"मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में कार्यक्रम में भाग लेंगे"


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।
 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image