छत्तीसगढ़ / रायपुर

"शराब के साथ अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप में बादल पांदरे गिरफ्तार"


रायपुर पुलिस : थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री मार्केट सुलभ शौचालय के पास एक व्यक्ति थैले में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री करने खड़ा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में गोलबाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान शास्त्री मार्केट सुलभ शौचालय के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के तलाशी लेने पर नीले रंग के थैले में क्रेजी रोमियो प्रीमियम व्हिस्की अंग्रेजी शराब रखा होना पाया।

शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी बादल पांदरे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। जिस पर आरोपी बादल पांदरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल *31 पौवा मात्रा कुल 5 लीटर 58 एमएल अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 360/-रू जुमला कीमती लगभग 4080/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 15/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी - बादल पांदरे पति मानसिंह पांदरे उम्र 25 साल निवासी बंसटाल धोबी लाइन, थाना गोलबाजार रायपुर।

उल्लेखनीय है कि आरोपी थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध विभिन्न चोट को धाराओ में, एक चोरी एवं अन्य धाराओं में कुल 11 अपराध पंजीबद्ध हैं।
 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image