"चाकू लहराते हुए भयभीत करने वाले आरोपी लिंगराज तांडी को गिरफ्तार"
रायपुर पुलिस : श्रीमान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार शहर में बढ़ रहे चाकू बाजी की घटना को रोकने एवं उसके विरूद्ध प्रभावशील कार्यवाही करने के तारतम्य मे आज दिनांक 07.01.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोतीबाग चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही कर मुखबिर के बताये अनुसार एक आरोपी लिंगराज तांडी पिता नम्मू तांडी उम्र 30 साल अर्जुन नगर नगर घड़ी चौक थाना गोलबाजार रायपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया तथा थाना गोलबाजार रायपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 12/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - लिंगराज तांडी पिता नम्मू तांडी उम्र 30 साल अर्जुन नगर नगर घड़ी चौक थाना गोलबाजार रायपुर