छत्तीसगढ़ / रायपुर

"युवा कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हसदेव की जंगल कटाई के खिलाफ खून से पत्र लिखा"


रायपुर: भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है तबसे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है।

इसी सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने खून से पत्र लिखा और इसे जयस्तंभ चौक में स्थित मुख्य डाकघर से उनके पते पर भेजा।

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कसारने कहा कि एक तरफ प्रभू श्रीराम अयोध्या आरहे है वहीं दूसरी ओर उनके ननिहाल को नष्ट किया जा रहा है।

जिस जंगल (हसदेव अरण्य) में राम ने वनवास का समय माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बिताया उसे कटने से बचा लीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने खून से पत्र लिखकर हम मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच करा के परसा को कटने से बचा लीजिए। अडानी प्रेम कहीं और दिखाइए, जंगल कटने से साबित होता है आप राम के नाम पर ढोंग करते है क्योंकि आप राम की निशानी को अडानी के हित में बर्बाद कर रहे है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है आप जल, जंगल, जमीन की रक्षा करें। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे आप खुद आदिवासी समुदाय से आते है आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचाइये।

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image