दिल्ली के कदमताल में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की कैडेट ए.प्रिया राव का चयन, 26 जनवरी 2024 को PM RALLY के लिए सार्जेंट का प्रतिनिधित्व करेगी।
दिल्ली के कदमताल में रायपुर की ए.प्रिया राव के कदम होंगे शामिल
रायपुर: महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की आठवीं सीजी गर्ल्स बटालियन यूनिट की कैडेट सार्जेंट ए.प्रिया राव का चयन दिल्ली SNIC (PM RALLY)के लिए किया गया है 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में कैडेट महंत कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लेगी इस संबंध में जानकारी देते हुए महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी का कहना है कि कैडेट सार्जेंट ए.प्रिया राव की स्पेशल नेशनल इंटीग्रेशन कैंप{SNIC} के लिए चयनित कैडेट है।
इस मौके पर 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अश्विनी सिन्हा ने कैडेट का उत्साह वर्धन किया एवं निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया,मेजर प्रवीण कुमार एवं यूनिट के सभी सदस्यों ने बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित की है कैडेट के विषय में जानकारी देते हुए प्रभारी प्रोफेसर डॉ श्वेता शर्मा ने कहा की छात्रा यूनिट की बेहद लगन, मेहनत एवं ईमानदारी से दिए गए कार्यों को करती है ।कैडेट ने न केवल बटालियन का नाम रोशन किया है।
बल्कि छत्तीसगढ़ एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है कैडेट की उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कैडेट के चयन पर कहा कि महाविद्यालय प्रतिभाओं को निकालने के लिए निरंतर प्रयास करते रहता है। ताकि प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर मिल सके इसी दिशा में यह महत्वपूर्ण सफलता आठवीं सीजी गर्ल्स बटालियन यूनिट महंत कॉलेज को मिली है इससे पहले भी महाविद्यालय के केडेटों में अपनी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।