छत्तीसगढ़ / महासमुंद

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई में अवैध गांजा ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया


पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा द्वारा 10 जनवरी को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है एक मेहरूम कलर कि बिन‍ा नंबर टीव्हीएस जुपिटर स्कूटी को रोका गया स्कुटी चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम नीरज सिंह पिता जीत बहादुर सिंह उम्र 33 साल साकिन निबावल थाना लालगंज जिला मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला बताये जो पिट्ठू बैग मे 03 पैकेट एवं स्कूटी तलाशी लेने पर सीठ के नीचे डिक्की मे 07 पैकेट कुल10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा हरा रंग के‍ प्लास्टिक झिल्ली से पैकिग किया हुआ रखा मिलने से आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image