छत्तीसगढ़ / रायपुर

"छत्तीसगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल होपेंदी समेत 6 पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया, इंडिया गठबंधन में शामिल होने के खिलाफ नाराजगी जताई"


रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल होपेंदी समेत 6 पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफा देने की वजह इंडिया गठबंधन में शामिल होने की नाराजगी को बताया है छत्तीसगढ़ में आम मतदाताओं के भरोसे के अनुसार पार्टी के परफॉर्मेंस असंतुष्ट होने की बात सामने आ रही है प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेन्डी सहित जिन पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश प्रदेश सचिव विकास केलकर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रविंद्र ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित अनुसूचित जाति विंग धर्म भार्गव अनुसूचित जनजाति विंग वसंत कुजूर एवं प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग कमलकांत साहू शामिल है

बता दें की छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने पिछले दशक के दौरान सक्रिय राजनीति के माध्यम से अलग पहचान बना ली थी कोमल उपेन्डी प्रदेश में एक बड़ा चेहरा थे उनके इस्तीफा से पार्टी को बड़ा झटका लगा है मीडिया से एक बातचीत में इस्तीफा देने के बाद कोमल होपेंदी ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में आने की इच्छा आम लोगों की जन सेवा करना था वह एक सरकारी कर्मचारी थे पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आए थे उनका कहना था कि इस्तीफा देने के बाद भी उनकी सेवा जारी रहेगी आम लोगों की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे और जन सेवा में जुटे रहेंगे उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पार्टी की कई आदमी पदाधिकारी संपर्क में है

जो इस्तीफा दे सकते हैं वही पार्टी प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय को उतावलापन बताया है पद की लालसा बताया है और कहा कि पदाधिकारी ने पद की लालसा और जल्दबाजी में निर्णय किया है पार्टी को समझने का अवसर देना चाहिए था आने वाले दिनों में पार्टी एक बड़ी रणनीति के साथ लोकसभा चुनाव में जाने की तैयारी में है मीडिया से पहले चर्चा के दौरान प्रदेश प्रवक्ता उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेन्डी से से बातचीत कर मनाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे पत्रकार वार्ता में बातचीत के बाद सभी छह पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image