छत्तीसगढ़ / रायपुर

"पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता में डागा कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजन"


श्रीमती पी जी डागा कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2024 को बालाजी विद्या मंदिर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि (मंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व विधायक )माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी के द्वारा उद्घाटन किया गया l राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित डागा कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी,

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संगीता घई, बालाजी विद्या मंदिर के जी स्वामी आचार्य जी एवं चिन्हित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर रामानंद यदु, डॉक्टर प्रमोद मेने, डॉ प्रकाश बैद, श्री प्यारेलाल साहू, श्री विनय शर्मा, 10 महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे l मुख्य अतिथि द्वारा डॉ रामानंद यदु साइंस कॉलेज, प्रमोद मेने व डॉक्टर रिंकू पांडे का सम्मान किया गया l इस प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया l

प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी कीड़ा अधिकारी प्रेम शंकर द्वारा दी गई डॉ प्रेम शंकर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया l प्रतियोगिता का प्रथम मैच डागा महाविद्यालय एवं शासकीय दू.ब. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीच खेला गया l इस प्रतियोगिता की निर्णायक श्री उमेश पटेल उपस्थित रहे l पुरस्कार वितरण श्री अजय तिवारी द्वारा किया गया l 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image