छत्तीसगढ़ / रायपुर

"चंदखुरी, रायपुर: माता कौशल्या मंदिर में 21 हजार दीपों से होगा भगवान श्री राम का ननिहाल, 108 थाली आरती से महा आरती की तैयारी"


रायपुर: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की मूर्ति की स्थापना को लेकर अभूतपूर्व उत्साह का माहौल पूरे देश में दिखाई पड़ रहा है वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदखुरी ग्राम में माता कौशल्या के के मंदिर और भगवान श्री रामचंद्र की ननिहाल में उत्सव का माहौल है और तैयारी जोरदार तरीके से की गई है 22 जनवरी को पूरा चंदखुरी का माता कौशल्या का मंदिर 21000 दीपक से जगमगा उठेगा पूरा माहौल राम मय हो जाएगा वही 108 थाली आरती के साथ महा आरती की तैयारी की गई है

इस आरती में चंदखुरी के अलावा आसपास के हजारों संख्या में भक्तजन उपस्थित होंगे और उत्सव में शामिल होंगे इस संबंध में जानकारी देते हुए कौशल्या माता मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह वर्मा ने बताया की 22 जनवरी की प्रातः 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर में समाप्त होगी तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा उसके बाद प्रातः 11:30 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है उनका कहना था कि शाम 3 से 6 बजे तक रामायण और भजन के साथ प्रस्तुत होंगे इसे स्थानीय भजन मंडली के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा

जबकि संध्या 6:00 बजे से ₹21000 की दीपोत्सव की तैयारी की गई है और पूरा चंदखुरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा उन्होंने बताया कि आरती के साथ थाली आरती के माध्यम से भी महा आरती की तैयारी की गई है जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगी माता बहने विशेष पोशाक में इस थाली महा आरती में शामिल होंगी उनका कहना था कि मंदिर को फूलों से विशेष आकार के प्रकार से सजाया जा रहा है दूधिया रोशनी वाली लाइटों से मंदिर की विशेष साथ सजावट की जा रही है और शाम को संस्कृति विभाग की माध्यम से मुंबई की एक विश्व विख्यात भजन गायक का कार्यक्रम भी होगा जो देर रात तक जारी रहेगा देवेंद्र सिंह का कहना था की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होने की संख्या को देखते हुए

सुरक्षा की भी चौक बंद व्यवस्था की गई है इस आयोजन में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के भी वरिष्ठ मंत्री और मुख्यमंत्री तक के आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है चंदखुरी में अभी से उत्साह का माहौल है हर तरफ भगवान राम के जयकारा लगा रहे हैं प्रभात फेरिया निकल जा रही हैं और जगह-जगह स्वागत द्वार तोरण और अन्य केसरिया पताका से सजा दिया गया है जो राजधानी के अलावा प्रदेश के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image