छत्तीसगढ़ / महासमुंद

"बसना पुलिस ने 8.5 लाख रुपये के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, वाहन में छुपा हुआ मादक पदार्थ बरामद"


बसना पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपये के गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, 19 जनवरी को पुलिस पेट्रोलिंग पर परसकोल चौक बंसुला की ओर रवाना हुई थी. उसी दौरान वाहन टाटा आर्या क्रमांक CG12 R 6186 का चालक पुलिस वाहन को देखकर हडबडा कर वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा. भागने का कारण पूछने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताये.

कार में बैठे बालक दास पात्रे पिता अंजोर दास पात्रे उम्र 21 साल निवासी भुन्डा थाना कोटा, बिलासपुर एवं सुमीत बिसी पिता रविन्द्र बिसी उम्र 22 वर्ष साकिन सागरपाली कालोनी थाना देवगांव उडिसा के संयुक्त कब्जे से 01 एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी हुई 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,50,000 रूपये 02. घटना में प्रयुक्त टाटा आर्या क्रमांक CG12R6186 कीमती 6,00,000/- रूपये, 03. दो नग समसंग एवं ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000/- रूपये 04. नगदी रकम 1500 रूपये जुमला किमती 14,61,500 रूपये (चौदह लाख इकसठ हजार पांच सौ रूपये) जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया किया गया है.

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image