"कोमाखान: ओडिशा से लगातार गांजा का अवैध परिवहन करने वाले लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 96 किलो ग्राम गांजा के साथ टोयोटा कार को भी जब्त किया"
कोमाखान: छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को 20 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टोयोटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये दिल्ली ले जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पॉईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी।
तभी खरियाररोड़ ओडिशा की तरफ से 01 सफेद सिल्वर कलर की टोयोटा कंपनी की कोरोला एल्टीस कार क्रमांक DL 4CNE 1690 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक टोयोटा कोरोला एल्टीस कार टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 01 व्यक्ति बैठा था जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) हंसराज शर्मा पिता सुखबीर शर्मा उम्र 38 वर्ष सा. आर.जेड.एफ.-167 गली नं. 11 राजनग-2 पालम कॉलोनी बगडोला, थाना पालमगांव जिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।
वाहन के पीछे डिक्की अन्य डिक्की भिन्न था। संदेह होने पर डिक्की को खोलकर देखने पर एक बक्सानुमा चेम्बर बना हुआ था जिसमें प्लास्टिक बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 04 प्लास्टिक बोरीयों में 48 पैकेट में कुल 96 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 96 किलो ग्राम गांजा कीमती 4800000 रूपये व टोयोटा कोरोला एल्टीस वाहन कीमती 500000 रूपये, 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1840 रूपये कुल जुमला कीमती 53,01,840 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और दिल्ली में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत् कार्यवाही किया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री यूलैंडन यार्क के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र नाग एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह तथा सायबर सेल की टीम एवं थाना कोमाखान पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha