छत्तीसगढ़ / रायपुर

"नगर निगम के स्वच्छता अभियान में कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रगति"


रायपुर: आज रायपुर जिला कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्षन में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में स्वच्छता अभियान निरंतर प्रतिदिन प्रगति पर है। अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने जोन 8 क्षेत्र के तहत जीई रोड टाटीबंध के किनारे गुरूद्वारा के समीप निगम गार्डन की व्यवस्था का अवलोकन जोन 8 जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की । आयुक्त ने जोन 8 द्वारा स्वच्छ भारत मिषन अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत कबाड से जुगाड के तहत बनाकर गार्डन में लगभग 1 वर्ष पूर्व रखवायी गयी विभिन्न सामग्रियों को देखा तो इसे लेकर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सकारात्मक सोच की सराहना की । आयुक्त ने टाटीबंध गुरूद्वारा के समीप के निगम गार्डन की दर्ज पर जोन क्षेत्र में एक गार्डन का चयन कर उसे सुन्दर बनाकर उसमें कबाड से जुगाड के तहत सामग्रियां बनाकर लगवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

आयुक्त ने जोरा तालाब की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया । उन्होने तालाब किनारे जनसुविधा हेतु कचरा आसानी से डालने वहां सब्जी बाजार के लोगो के उपयोग हेतु डस्टबीन रखवाने के निर्देष दिये ताकि कचरा डस्टबीन में नागरिको द्वारा डाले जाने पर उसे तत्काल उठवाकर स्वच्छता सुगमता से बनायी रखी जा सके। आयुक्त ने छुईया तालाब की सफाई का अवलोकन किया । आयुक्त ने जोन के वार्डो में सफाई व्यवस्था सतत प्रतिदिन माॅनिटरिंग करते हुए और बेहत्तर बनाने कार्य करने के निर्देष दिये । आयुक्त ने मुख्य मार्गो के किनारे ठेलो गुमटियों को जनहित में जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर सुव्यवस्थित करने के निर्देष दिये। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image