"छत्तीसगढ़: नमी के कारण बदलता मौसम, दिनांक 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना"
रायपुर : एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण आज बादल छाए रहे । प्रदेश में दिनांक 23 जनवरी को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है । बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। उत्तर छग में न्यूनतम तापमान गिरावट होने की संभावना है ।
23 जनवरी व 24 (प्रात:काल) जनवरी को प्रदेश के दुर्ग संभाग के जिले, रायपुर संभाग के जिले, जांजगीर, रायगढ़, जशपुर और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।